PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

जनता दरबार में उमड़ा जनसैलाब: गया समाहरणालय में 300 से अधिक आवेदन, अब ऑनलाइन ट्रैक होगी हर शिकायत

Spread the love

ओम शर्मा, गयाजी: गया समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी द्वारा आयोजित जनता दरबार में सोमवार को 300 से अधिक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी एवं विभागों को मार्क करते हुए समय-सीमा के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के लिए बिहार सरकार द्वारा एक विशेष वेबसाइट/ऐप विकसित किया गया है, जिसमें आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री कर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा तथा की गई कार्रवाई की डिजिटल ट्रैकिंग संभव होगी।

जिले के सभी प्रखंड, अंचल एवं कार्यपालक पदाधिकारियों के कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सबसे अधिक मामले भूमि से जुड़े—अतिक्रमण, जमाबंदी, भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी—रहे। इस दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

यह पहल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य भर में लागू की गई है, जिसके तहत प्रत्येक सरकारी कार्यालय में सप्ताह में दो दिन—सोमवार एवं शुक्रवार—अनिवार्य रूप से जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है, ताकि सुशासन के तहत आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर से राहत मिले और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *