PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

गया में दो दिन बिजली रहेगी बाधित: 33 केवी एपी कॉलोनी फीडर शटडाउन, जानें प्रभावित इलाके

Spread the love

गया, 21 फरवरी: आवश्यक अनुरक्षण कार्य को लेकर 33 केवी एपी कॉलोनी फीडर की विद्युत आपूर्ति 22 फरवरी 2026 और 23 फरवरी 2026 को प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार इस अवधि में एपी-2 फीडर का सुदृढ़ीकरण (रीस्ट्रेंथनिंग) तथा एपी-1 के झुके हुए ब्रैकेट का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, ताकि विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और सुरक्षा बेहतर हो सके। इस शटडाउन से एपी कॉलोनी, क्रेन स्कूल क्षेत्र (मुस्तफाबाद), जनता फ्लैट, बैंक कॉलोनी, चाणक्य पुरी, कटारी हिल रोड, आशा सिंह मोड़ (भट बिगहा), अशोक नगर, एलआईजी/एमआईजी क्षेत्र समेत आसपास के अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *