PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

गया में डीएम शशांक शुभंकर का जनता दरबार: 100+ फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

गया डीएम शशांक शुभंकर जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनते हुए
Spread the love

गया, 05 फरवरी 2026: जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर द्वारा आयोजित दैनिक जनता दरबार में 100 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मोहनपुर के एक आवेदक ने शिकायत की कि अंबातरी पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान खरीद में किसानों को वजन के अनुरूप रसीद नहीं दी जा रही है और कम मात्रा अंकित की जा रही है, जिस पर डीएम ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को तत्काल जांच कर किसानों के हित में कार्रवाई का निर्देश दिया।

खिजरसराय के 70% दिव्यांग राजीव कुमार ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और दिव्यांग पेंशन की मांग की, जिस पर सहायक निदेशक दिव्यांगजन को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया। डुमरिया पिपरा के एक आवेदक ने हदबंदी अधिशेष भूमि बंदोबस्ती परवाना एवं वासगीत पर्चा से मिली जमीन की जमाबंदी रद्द होने की शिकायत की, जिस पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता शेरघाटी को जांच का निर्देश मिला।

फतेहपुर परसावां के एक भूमिहीन आवेदक ने भूमि बंदोबस्ती की मांग की, जिस पर अपर समाहर्ता राजस्व को नियमानुसार जांच कर लाभ दिलाने को कहा गया। डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि “जनता दरबार आम जनता की सरकार तक सीधी पहुंच है, जिसका उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और त्वरित समाधान है।” अन्य आवेदनों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *