गया, 21 फरवरी: गया जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और घर-घर रूफटॉप सोलर अपनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे हरिदास सेमिनरी स्थित प्रेक्षागृह में “सोलर समागम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए सम्मानित उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी जाएगी, सोलर ऊर्जा से जुड़ी भ्रांतियां दूर की जाएंगी तथा सोलर अपनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने पर विशेष जोर रहेगा। इस अवसर पर जिले के सभी सोलर वेंडर, सोलर पैनल हेतु ऋण उपलब्ध कराने वाले बैंकों के पदाधिकारी, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सोलर पैनल लगाने में आने वाली बाधाओं के समाधान, बैंक लोन प्रक्रिया को आसान बनाने और उपभोक्ता-वेंडर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा होगी। साथ ही जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य या अत्यंत कम हो गया है, उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिले के सभी इच्छुक उपभोक्ताओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।: गया जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और घर-घर रूफटॉप सोलर अपनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे हरिदास सेमिनरी स्थित प्रेक्षागृह में “सोलर समागम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए सम्मानित उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी जाएगी, सोलर ऊर्जा से जुड़ी भ्रांतियां दूर की जाएंगी तथा सोलर अपनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने पर विशेष जोर रहेगा। इस अवसर पर जिले के सभी सोलर वेंडर, सोलर पैनल हेतु ऋण उपलब्ध कराने वाले बैंकों के पदाधिकारी, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सोलर पैनल लगाने में आने वाली बाधाओं के समाधान, बैंक लोन प्रक्रिया को आसान बनाने और उपभोक्ता-वेंडर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा होगी। साथ ही जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य या अत्यंत कम हो गया है, उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिले के सभी इच्छुक उपभोक्ताओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
























Leave a Reply