PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

बौद्ध महोत्सव 2026: 22 से 24 जनवरी तक बोधगया में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, बिना पास वाहनों की एंट्री बंद

Spread the love

गया, 20 जनवरी 2026। बौद्ध महोत्सव 2026 के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 22 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक बोधगया में व्यापक यातायात प्रबंधन लागू किया गया है। इस दौरान महाबोधि मंदिर एवं कालचक्र मैदान की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। एम्बेसी मोड़ और वर्मा मोड़ से बिना पास किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है तथा नोड-01, मगध विश्वविद्यालय परिसर, चिल्ड्रेन पार्क सहित कुल छह स्थानों पर पार्किंग चिन्हित की गई है। वीवीआईपी आगमन के समय श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं, जिससे यातायात सुचारू बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। फाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *