गया | 01 फरवरी 2026 | ओम प्रकाश शर्मा
कृषि विभाग एवं राजस्व तथा भूमि सुधार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गया जिले के सभी प्रखंडों की सभी पंचायतों में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक तीसरी बार विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां किसानों का ई-केवाईसी और यूनिक फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी।
ये कैंप पंचायत सरकार भवन, पंचायत कृषि कार्यालय, सामुदायिक भवन तथा प्रमुख विद्यालय परिसरों में लगाए जा रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधक तैनात रहेंगे, जबकि राजस्व विभाग की ओर से राजस्व कर्मचारी एवं हल्का कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
संबंधित प्रखंडों के अंचल अधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी कैंप कार्यों की निगरानी करेंगे, वहीं सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी इस अभियान के नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं।
अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कैंप में पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, क्योंकि आने वाले समय में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य की जा सकती है।
पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और स्वयं के नाम की जमाबंदी की आवश्यकता होगी। जो किसान कैंप में नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे नजदीकी वसुधा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
📢 किसानों के नाम अपील | संजीव कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, गया
गया जिले के सभी किसान भाइयों एवं बहनों से अपील है कि वे 2 फरवरी से 6 फरवरी तक अपनी पंचायत में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप में अवश्य पहुंचें और अपना ई-केवाईसी एवं यूनिक फार्मर आईडी बनवाएं। आने वाले समय में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य की जा सकती है। जिन किसानों का पंजीकरण पूरा होगा, वही योजनाओं के पात्र माने जाएंगे।किसान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें। फार्मर रजिस्ट्री से किसी को कोई नुकसान नहीं है, बल्कि यह किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में सरकारी सहायता सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगी।पंजीकरण के लिए किसान केवल✔ आधार कार्ड✔ मोबाइल नंबर✔ अपने नाम की जमाबंदीसाथ लेकर कैंप में आएं।जो किसान कैंप में नहीं पहुंच पाते हैं, वे नजदीकी वसुधा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।आइए, समय रहते अपना फार्मर आईडी बनवाएं और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।
























Leave a Reply