PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

रिकॉर्ड उत्पादन की ओर देश: गन्ना, सोयाबीन, मूंगफली सहित सभी प्रमुख फसलों में बढ़त—कृषि मंत्री शिवराज सिंह

2025-26 का पहला अनुमान जारी: खरीफ धान 1245 लाख टन, मक्का 283 लाख टन — दोनों में जबरदस्त वृद्धि
Spread the love

देश की खेती में ऐतिहासिक बढ़त: शिवराज सिंह ने जारी किया प्रथम अग्रिम अनुमान, खाद्यान्न उत्पादन 38.70 लाख टन बढ़ा

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के प्रथम अग्रिम उत्पादन अनुमान जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कृषि क्षेत्र में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज होने की संभावना है और कुल खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 38.70 लाख टन बढ़कर 1733.30 लाख टन अनुमानित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक प्रगति का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां कुछ राज्यों में अत्यधिक वर्षा ने फसलों को नुकसान पहुंचाया, वहीं अच्छे मानसून ने देशभर में अधिकांश क्षेत्रों में पैदावार को मजबूती दी है। जारी अनुमानों के अनुसार खरीफ धान का उत्पादन 1245.04 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष से 17.32 लाख टन अधिक है, जबकि मक्का उत्पादन 283.03 लाख टन आंका गया है जो गत वर्ष से 34.95 लाख टन ज्यादा है। पोषक/मोटा अनाज 414.14 लाख टन और कुल खरीफ दलहन उत्पादन 74.13 लाख टन अनुमानित है जिसमें तूर 35.97 लाख टन, उड़द 12.05 लाख टन और मूंग 17.20 लाख टन शामिल हैं। तिलहन उत्पादन 275.63 लाख टन—जिसमें 110.93 लाख टन मूंगफली और 142.66 लाख टन सोयाबीन—का अनुमान है, जबकि गन्ने का उत्पादन 4756.14 लाख टन अनुमानित है जो गत वर्ष की तुलना में 210.03 लाख टन की बड़ी वृद्धि दर्शाता है। कपास 292.15 लाख गांठ और पटसन/मेस्ता 83.45 लाख गांठ उत्पादन का भी अनुमान जारी किया गया है। मंत्रालय के अनुसार ये आंकड़े राज्य सरकारों की रिपोर्ट, जमीनी निरीक्षण और पूर्व वर्ष की प्रवृत्तियों पर आधारित हैं, जिनमें फसल कटाई के बाद प्राप्त वास्तविक उपज डेटा से संशोधन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *