PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

गया में उर्वरक 389 दुकानों की जांच—16 लाइसेंस रद्द, 2 पर एफआईआर

गया जिला समाहरणालय में आयोजित जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और अन्य अधिकारी किसानों के लिए उर्वरक उपलब्धता व निगरानी पर चर्चा कर रहे हैं।
Spread the love

उर्वरक उपलब्धता पर सख्त मॉनिटरिंग: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा

गया, 11 दिसंबर 2025, ओम शर्मा: जिला समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधायक रोमित कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शीतल यादव, जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर, उप विकास आयुक्त नवीन कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी ने भाग लिया, जहां किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा पंचायत स्तरीय उड़नदस्ता दल बनाकर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। बैठक में विधायक रोमित कुमार द्वारा चना बीज गुणवत्ता संबंधी शिकायत रखी गई, जिस पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सभी बीजों का लॉटवार परीक्षण कराया जा रहा है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। फसल क्षति मुआवजा पर जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वही पंचायतें पात्र हैं जहां कुल रकवा का 33% से अधिक क्षति हुई है। रबी मौसम में अबतक 42930 किसानों ने 9753.545 MT यूरिया, 24951 किसानों ने 5563 MT DAP, 15240 किसानों ने 3318.45 MT NPK सहित विभिन्न उर्वरकों की खरीद की है, जबकि जिले में कुल 21818 MT उर्वरक उपलब्ध है। डीएम ने सभी विक्रेताओं को दिसंबर–जनवरी में पर्याप्त स्टॉक रखने, थोक विक्रेताओं के नियमित सत्यापन, और शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी करने का निर्देश दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कृषि मंत्री से बात कर जिले की मांग के अनुरूप अतिरिक्त उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही हेल्पलाइन 1551 को व्यापक प्रचारित करने पर जोर दिया। अबतक 389 उर्वरक दुकानों की औचक जांच में 2 प्रतिष्ठानों पर एफआईआर दर्ज, 16 के लाइसेंस रद्द किए गए हैं तथा उर्वरक उपलब्ध न कराने पर ब्रह्मपुत्र फर्टिलाइजर्स के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है। शिकायत के लिए किसान 9470803717, 9117184060 और 9162624811 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *