PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती: मुख्य सचिव ने की समीक्षा, औरंगाबाद में मिशन मोड में किसान आईडी निर्माण

Spread the love

औरंगाबाद, 19 जनवरी 2026। माननीय मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “फार्मर रजिस्ट्री – किसान की डिजिटल पहचान” अभियान के अंतर्गत फार्मर आईडी कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) सहित उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिले में फार्मर रजिस्ट्री को मिशन मोड में संचालित करते हुए दो चरणों में पंचायतस्तरीय शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें प्रथम चरण 6 से 11 जनवरी तथा द्वितीय चरण 17 से 21 जनवरी 2026 तक संचालित है। पंचायत सरकार भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में आयोजित शिविरों में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार व राजस्व कर्मी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करा रहे हैं। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी ने शेष किसानों की रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने तथा पूरे कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *