PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

कनबेहरी तालाब पर्यटन विकास की ओर, कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

औरंगाबाद के कनबेहरी तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Spread the love

मदनपुर/औरंगाबाद, 02 जनवरी 2026: जिला पदाधिकारी औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा औरंगाबाद प्रखंड अंतर्गत कनबेहरी स्थित तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने की संभावनाओं के आकलन के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाब की वर्तमान भौतिक स्थिति, जल क्षेत्र का विस्तार, संपर्क पथ, प्राकृतिक सौंदर्य तथा आसपास उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का गहन अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया कि विभिन्न संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तालाब को एक आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं व्यवहारिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु समग्र एवं चरणबद्ध कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए, ताकि पर्यटन विकास के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिल सके। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेतांक लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *