ओमजी, औरंगाबाद: बिहार के मुख्य सचिव द्वारा 7 जनवरी को उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के निर्माण कार्यों का गया एवं औरंगाबाद जिला की सीमा पर स्थित आमस क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण तथा देव व मदनपुर क्षेत्र में हवाई सर्वेक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने परियोजना की भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में अपेक्षित तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने परियोजना की अद्यतन स्थिति एवं शेष कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.

वहीं नहरों में जल जमाव की स्थिति पर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव ने रिवाटरिंग (Re-watering) की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कर्मा मसूद एवं अहमदनगर में भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया, साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के कार्यों को त्वरित गति से पूरा करने पर विशेष बल दिया।
























Leave a Reply