PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

LPG गैस आपूर्ति व्यवस्था पर मुख्य सचिव की समीक्षा, जिलों को जमाखोरी रोकने और कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश

औरंगाबाद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में डीएम अभिलाषा शर्मा सहित अधिकारी
Spread the love

औरंगाबाद, 16 मार्च 2026: Abhilasha Sharma की उपस्थिति में मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्वेतांक लाल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जिले में कार्यरत Indian Oil Corporation Limited (IOCL), Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) और Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के नोडल पदाधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा कर एलपीजी गैस की .

उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने प्रतिदिन गैस बुकिंग, लंबित बुकिंग और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करने, सिलेंडर के उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन कराने तथा बुकिंग में असामान्य वृद्धि होने पर जांच कर जमाखोरी या अनियमितता रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिला स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, उसके दूरभाष नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और उनका त्वरित निष्पादन हो सके। इसके अतिरिक्त जिन गैस एजेंसियों पर अत्यधिक भीड़ देखी जाए वहां दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने तथा सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित समय पर संचालित कर उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *