सूर्यकुण्ड–रुद्र कुंड सौंदर्यीकरण और मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के पथ का स्थलीय निरीक्षण
ओम शर्मा,औरंगाबाद | 22 जनवरी 2026: जिला पदाधिकारी औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा ने देव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में अवस्थित सूर्यकुंड तालाब एवं रुद्र कुंड तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, निर्माण सामग्री एवं सुरक्षा मानकों की बारीकी से समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने सूर्यकुंड तालाब की सीढ़ियों में टाइल्स लगाने, साफ-सफाई, जल संरक्षण, सौंदर्यात्मक प्रकाश व्यवस्था एवं परिसर के समग्र दृश्य आकर्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का सौंदर्यीकरण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करता है।

इसके बाद जिला पदाधिकारी ने देव प्रखंड अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की प्रगति यात्रा के दौरान प्रस्तावित प्रगति पथ का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पथ के एलाइनमेंट, भूमि की उपलब्धता, आवागमन की संभावनाओं एवं संभावित बाधाओं का जायजा लेते हुए भू-अर्जन, भूमि हस्तांतरण एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।
डीएम ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से जुड़ी सभी विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से धरातल पर उतारना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।





























Leave a Reply