PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में नए मतदाताओं के नामांकन हेतु विशेष कैंप

Spread the love

लोकतंत्र से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

औरंगाबाद: निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी औरंगाबाद श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद में नए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।

इस कैंप में वे छात्र-छात्राएँ, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा जो आगामी 01 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे, अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र प्रस्तुत कर आसानी से अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं। इस कार्य हेतु कैंप स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपस्थित रहेंगे, जो नामांकन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराएंगे तथा आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना एवं उन्हें मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कॉलेज प्रशासन एवं छात्र समुदाय से अपील की है कि वे इस कैंप में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि कोई भी युवा मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *