PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

कन्या भ्रूण हत्या पर सख्त रुख: जामताड़ा में दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को मिली मंजूरी

Spread the love

लिंग जांच पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त रवि आनंद

ओम शर्मा,जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी (पीसी एंड पीएनडीटी) रवि आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक के निर्देशों की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल जामताड़ा में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने तथा कोर्ट मोड़ स्थित लाइफ लाइन पालीटेक्निक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन अधिष्ठापन के लिए दिए गए आवेदन व दस्तावेजों की जांच की गई, जिसके बाद समिति ने दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी। बैठक के दौरान उपायुक्त रवि आनंद ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि प्रसव पूर्व लिंग जांच कराना कानूनन अपराध है और यदि जिले के किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र की इसमें संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन जमा करने का भी निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अवधेश्वरी प्रसाद नारायण देव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निलेश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *