जामताड़ा निकाय चुनाव 2026
ओम शर्मा, जामताड़ा, 27 फरवरी 2026: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की मतगणना न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मिहिजाम नगर परिषद वर्ग-ख हेतु 20 टेबल तथा जामताड़ा नगर पंचायत हेतु 14 टेबल पर दो चरणों में मतगणना पूरी की गई। मतगणना के उपरांत जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आशा गुप्ता तथा मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष पद पर जयश्री देवी को सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित किया गया।

जामताड़ा नगर पंचायत में वार्ड 01 से बिजय कुमार राउत, वार्ड 02 से ज्योत्सना देवी, वार्ड 03 से उत्तम कुमार रवानी, वार्ड 04 से अजय सिंह, वार्ड 05 से किरण देवी, वार्ड 06 से संगीता दास, वार्ड 07 से अशोक कुमार साव, वार्ड 08 से हरनाथ गण, वार्ड 10 से कल्पना कुमारी, वार्ड 11 से मधुसूदन चंद्र, वार्ड 12 से आलोक किस्कू, वार्ड 13 से सुनिका देवी, वार्ड 14 से दीनबंधु सिंह एवं वार्ड 16 से शिखा रानी मंडल विजयी घोषित हुए, जबकि वार्ड 09 से जयंती दत्त एवं वार्ड 15 से पूनम देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

वहीं मिहिजाम नगर परिषद में वार्ड 01 से बिष्णु देव मुर्मू, वार्ड 02 से झिमली मजूमदार, वार्ड 03 से मनीषा महतो, वार्ड 04 से शंकर पंडित, वार्ड 05 से मुमताज बानो, वार्ड 06 से संजू महतो, वार्ड 07 से विकास कुमार वर्मा, वार्ड 08 से प्रमिला देवी, वार्ड 10 से संयोगिता देवी, वार्ड 11 से राहुल कुमार शर्मा, वार्ड 12 से गीता दास, वार्ड 13 से आलोक मिस्त्री, वार्ड 14 से रवि कुमार मिस्त्री, वार्ड 15 से किरण देवी, वार्ड 18 से महावीर राय, वार्ड 19 से कैलाश पंडित एवं वार्ड 20 से बिमला देवी विजयी घोषित हुए, जबकि वार्ड 09 से मीना बाउरी, वार्ड 16 से बेबी राय एवं वार्ड 17 से रमेश कुमार रजक निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपायुक्त रवि आनंद ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों, पुलिस बलों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम ने उत्कृष्ट समन्वय के साथ कार्य किया, जिससे चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका। उन्होंने सकारात्मक सहयोग के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी आभार जताया। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता तथा आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज भी उपस्थित रहे।




























Leave a Reply