PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

जयश्री देवी और आशा गुप्ता बनीं अध्यक्ष, महाबीर राय व ज्योत्सना देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

Spread the love

मिहिजाम- जामताड़ा निकायों में शपथ ग्रहण सम्पन्न

ओम शर्मा, जामताड़ा, 19 मार्च 2026: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के ओम शर्मा तहत मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षों, वार्ड पार्षदों एवं उपाध्यक्षों का शपथ ग्रहण एवं अप्रत्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने समाहरणालय सभागार में मिहिजाम नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयश्री देवी सहित 20 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, वहीं एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन में जामताड़ा नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा गुप्ता एवं 16 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई, इसके बाद उपाध्यक्ष पद हेतु अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें मिहिजाम नगर परिषद में चार प्रत्याशियों के बीच हुए मतदान में महाबीर राय 8 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि जामताड़ा नगर पंचायत में ज्योत्सना देवी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं, उपायुक्त ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आपसी समन्वय के साथ नगर विकास कार्यों को गति देने की अपील की, कार्यक्रम में कई वरीय अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *