PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

जामताड़ा में निकाय चुनाव में सेक्टर पदाधिकारियों को सख्त निर्देश

Spread the love

जामताड़ा, 21 फरवरी 2026: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, सामान्य प्रेक्षक मिहिजाम नगर परिषद संजय पाण्डेय, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पुनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार तथा पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन आयोग के निर्देशानुसार पूरी सतर्कता और निष्पक्षता के साथ करने का निर्देश दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक ने दोनों नगर निकायों में पुलिस व्यवस्था एवं QRT तैनाती की विस्तृत जानकारी दी। मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा मतदान पूर्व एवं मतदान दिवस की जिम्मेदारियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *