डीसी रवि आनंद व एसपी राज कुमार मेहता ने किया डिस्पैच सेंटर निरीक्षण
जामताड़ा, 22 फरवरी 2026 | ओम प्रकाश शर्मा, Bharattv.News/Patrkar.in
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पोलिंग पार्टियों की बूथ रवानगी के लिए व्यापक और चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निकायवार बनाए गए पंडालों में मतदान दल अपने-अपने टेबल पर पार्टी मिलान के साथ प्राप्त सामग्रियों का सत्यापन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचालय, पेयजल, अल्पाहार, मेडिकल टीम सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद (भा.प्र.से.) ने पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता (भा.पु.से.) एवं वरीय अधिकारियों के साथ आउटडोर स्टेडियम के समीप बनाए गए 10 मिहिजाम नगर परिषद तथा 15 जामताड़ा नगर पंचायत के पार्टी मिलान सह डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त मतदान दलों को उपलब्ध कराई जा रही सामग्रियों, मतपत्र और मतपेटिका आदि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, सामान्य प्रेक्षक मिहिजाम नगर परिषद संजय पाण्डेय, सामान्य प्रेक्षक जामताड़ा नगर पंचायत विभूति मंडल, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


























Leave a Reply