PRESS MEDIA

“देशभर के पत्रकारों का साझा मंच”

गया में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशासन ने जारी किए विशेष दिशा-निर्देश

Spread the love

प्रधानमंत्री के आगमन पर मीडिया की एंट्री गेट नंबर 03 से, पार्किंग आईआईएम कैंपस में

गया विश्वविद्यालय में पीएम कार्यक्रम: मीडिया प्रतिनिधियों के लिए समय, प्रवेश और पार्किंग की विशेष व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी पत्रकारों को मगध विश्वविद्यालय के गेट संख्या 03 से प्रवेश दिया जाएगा तथा उन्हें सुबह 7 से 9 बजे के बीच स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। मीडिया कर्मियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आईआईएम परिसर-02 में की गई है, जो विश्वविद्यालय के विपरीत दिशा में स्थित है। ट्रैफिक प्लान के अनुसार सभी मीडिया प्रतिनिधि गया-डोभी नेशनल हाईवे के माध्यम से सीधे विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार तक पहुंचेंगे।

गया, 21 अगस्त। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को प्रस्तावित गया आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने गया पहुंचकर विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार एवं जिला अधिकारी शंशाक शुभांकर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मगध विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का जायजा लिया और ऊर्जा सचिव ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान निर्बाध एवं सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस बीच जिला प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल मगध विश्वविद्यालय के गेट संख्या 03 से प्रवेश मिलेगा और सुबह 7 से 9 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा। मीडिया कर्मियों के वाहनों की पार्किंग आईआईएम परिसर-02 में निर्धारित की गई है, जो विश्वविद्यालय परिसर के ठीक सामने स्थित है। ट्रैफिक प्लान के अनुसार, सभी मीडिया पर्सन गया-डोभी नेशनल हाईवे मार्ग से सीधे विश्वविद्यालय के गेट संख्या 03 तक पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गया विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के विकास से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *